Home भारत गुलाम नबी आजाद 42 साल पदों पर रहे, इंदिरा गांधी उनकी शादी...

गुलाम नबी आजाद 42 साल पदों पर रहे, इंदिरा गांधी उनकी शादी में गईं थीं: गहलोत

जयपुर : गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने के लेटर में राहुल गांधी पर चापलूसों से घिरे रहने के आरोप के बाद सियासत तेज हो गई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुलाम नबी आजाद पर पलटवार करते हुए उन्हें राजीव गांधी के भाई संजय गांधी का चापलूस बताया है। गहलोत ने शुक्रवार को जयपुर में मीडिया से कहा-संजय गांधी के वक्त में ये सब चापलूस ही माने जाते थे।

आज ये जिन लोगों को चापलूस कह रहे हैं, उस वक्त गुलाम नबी आजाद समेत जो लोग भी संजय गांधी के साथ थे। वे चापलूस ही माने जाते थे। साइकोफेंट माने जाते थे। संजय गांधी ने परवाह नहीं की। आजाद इतने बड़े नेता बने। उस वक्त कई नेता कहते थे कि संजय गांधी चापलूसों से घिरे हुए हैं। उस वक्त संजय गांधी अगर दबाव में आकर हटा देते तो आज गुलाम नबी आजाद का नाम देश के लोग नहीं जानते।

गहलोत ने कहा- संजय गांधी भी कई लोगों की बात नहीं मानते थे। दूसरे कई नेता और गुलाम नबी आजाद उन्हीं के प्रोडक्ट हैं। संजय गांधी यूथ कांग्रेस में थे। तब उन पर एक्स्ट्रा कांस्टीट्यूशनल अथॉरिटी बनने के आरोप लगे थे। उस वक्त के प्रोडक्ट ही आगे जाकर मुख्यमंत्री, मंत्री, केंद्रीय मंत्री और पार्टी संगठन में बड़े-बड़े पदों पर पहुंचे। पदों पर 90
गहलोत ने कहा- गुलाम नबी आजाद संजय गांधी के बहुत करीब रहे हैं। उस समय मेरी तरह देश के कई नेताओं के संजय गांधी से विचार मेल नहीं खाते थे, वे विरोधी थे। फिर भी मैं एमपी बना। कई पदों पर मौका मिला। लंबी कहानी है, राजनीति में चलता रहता है।

आज राहुल गांधी आए हैं, वे अपनी सोच से कांग्रेस पार्टी को आगे ले जाना चाहते हैं। संजय गांधी के साथ शुरुआत करने वाले नेता 40 साल से राज कर रहे हैं। आजाद मेरे मित्र रहे हैं। पार्टी ने 42 साल तक आजाद को पार्टी में रखा। संजय गांधी के साथ इंदिरा गांधी तो गुलाम नबी आजाद की शादी में गईं थीं।

नौजवान आजाद को वे आगे बढ़ाना चाहती थी। आजाद को कांग्रेस ने अवसर देने में कोई कमी नहीं रखी। जिस आजाद को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय महासचिव से लेकर 42 साल तक पदों पर रखा हो वे आज इस तरह का पत्र लिखेंगे उसकी उम्मीद नहीं थी।

गहलोत ने कहा- पहले सोनिया गांधी बीमार थीं तो आजाद ने लेटर लिखा। उस पर कई नेताओं ने गुस्सा जताया था। अब वो इलाज के लिए अमेरिका गई हैं। तब आप पत्र लिखकर क्या मैसेज देना चाहते हैं? हमारी नेता हमारे दबाव की वजह से राजनीति में आईं। वे तो राजनीति में आना ही नहीं चाहती थीं। उनकी बीमारी के समय इस तरह लिखना मानवीय संवेदना के खिलाफ है।

राहुल गांधी पर बच्चे जैसी हरकतों के आरोप पर गहलोत ने कहा- बच्चे जैसी बातें करने के आरोप उस वक्त संजय गांधी के बारे में लगते थे। उस समय भी नेता कमेंट करते थे। कई आजाद की तरह बातें करते थे। टिप्पणियां संजय गांधी के वक्त भी होती रहती थीं। फिर भी संजय गांधी के साथ वाले लोगों को ही ज्यादा चांस मिला। हम लोगों को कम मिला जो साथ नहीं थे।

गहलोत ने कहा- मैं एनएसयूआई का अध्यक्ष था। 1973-74 में मेरे खिलाफ भी कई बड़े-बड़े नेता थे। उनका नाम नहीं बताऊंगा। अगर उस वक्त दबाव में आकर मुझे हटा देते तो आज मैं यहां आपके सामने नहीं होता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

संत श्री दुलाराम कुलरिया की पुण्यतिथि पर पौधारोपण

जयपुर/शनिवार/17 अगस्त 2024 :  गौसेवा-मानव सेवा के प्रेरणा स्त्रोत संत श्री दुलाराम कुलरिया की नवमी पुण्यतिथि पर आह्वान जनकल्याण एवं सेवा समिति (रजि.) की...

संरक्षित बीजों के महत्त्व को दर्शाने और आदान-प्रदान के लिए बीज उत्सव में जुटे हजारों आदिवासी

 बीज उत्सव में जुटे हजारो   बांसवाड़ा : वर्तमान परिस्थितियों में जलवायु के अनुकूल स्थानीय बीजों की प्रजातियों को विलुप्ति से बचाने और उन्हें बढ़ावा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुभकामनाएं

जयपुर,। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। शर्मा ने कहा कि शारीरिक बल व मानसिक विस्तार...

रोजेदारों ने मांगी अमन-चैन की दुआएं

हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल है गट्टे वाले बाबा जयपुर : सौहार्द की मिसाल एवं हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक हज़रत गट्टे वाले बाबा (र.अ) की...

राष्ट्रीय स्तरीय यूथ आइकॉन अवार्ड से दिल्ली में सम्मानित हुए गोविन्द जांगिड़*

    दिल्ली : सामाजिक सरोकार व बाल संरक्षण के क्षेत्र में अपनी एक खास पहचान बना चुके जयपुर के गोविन्द जांगिड़ दिल्ली के कॉन्स्टिटूशन क्लब...